ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# आगरा नगर निगम में एक और सफाई घोटाले की गूंज

आगरा : (मानवीय सोच)  नगर निगम में एक और कूड़ा घोटाले की गूंज है। निगम की कार्यकारिणी बैठक में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर रही कंपनी स्वच्छता काॅरपोरेशन को 24 करोड़ रुपये का भुगतान किए जाने पर सवाल खड़े किए गए हैं। कंपनी को भुगतान पूरा हो गया है, जबकि शहर के आधे घरों से ही कूड़ा लिया जा रहा है।

नगर निगम ने बंगलुरू की कंपनी स्वच्छता काॅरपोरेशन से दिसंबर, 2021 में शहर के 100 में से 94 वार्डों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का करार किया था। ताजमहल के पास के 6 वार्ड लॉयन सर्विसेज के पास हैं।

पार्षद रवि माथुर ने कार्यकारिणी में रखे अपने प्रस्ताव में कहा है कि इन 94 वार्डों में से कागजों पर स्वच्छता काॅरपोरेशन पूरे 100 फीसदी घरों से कचरा उठाने का दावा कर रही है।

उसी आधार पर भुगतान किया गया, लेकिन सफाई नहीं हो रही है। कंपनी के पास कर्मचारी है, न गाड़ियां। हथठेल और वाहन नहीं हैं। गलियों में कूड़ा कलेक्शन करके दुकानों के सामने डाल रहे हैं। सुबह 10 बजे तक ही सफाईकर्मी काम कर रहे हैं।

Scroll to Top