ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आगरा में रेलवे स्टेशन से मंदिर हटाने के नोटिस पर हंगामा

आगरा (मानवीय सोच) आगरा में राजा की मंडी रेलवे स्‍टेशन क्षेत्र में बने मां चामुंडा देवी मंदिर को हटाने के नोटिस के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों ने शुक्रवार को डीआरएम कार्यालय का घेराव किया। उन्‍होंने वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर ज्ञापन दिया। इसके बाद डीआरएम ने इस मामले में बातचीत के लिए 15 लोगों को अंदर बुलाया।

गौरतलब है कि आगरा में राजा की मंडी रेलवे स्‍टेशन क्षेत्र से चामुंडा देवी मंदिर को हटाने की नोटिस के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से आंदोलन चल रहा है। मंदिर की ओर से महंत और उनके समर्थकों ने प्रशासन से साफ-साफ कर दिया है कि वे मंदिर को नहीं हटने देंगे। प्रशासन चाहे तो रेलवे स्‍टेशन को कहीं और ले जाए। विवाद के तूल पकड़ने के साथ ही इस मामले में स्‍थानीय सियासत भी गर्मा गई है। इस मामले में अब हिंदूवादी संगठनों ने आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने डीआरएम कार्यालय का घेराव कर दिया।

कार्यकर्ताओं ने वहां हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्‍होंने कहा कि वे किसी भी कीमत पर मंदिर को शिफ्ट करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्‍होंने कहा कि यहां मंदिर का गर्भगृह स्‍थापित है। किसी भी स्थिति में इसे हटने नहीं दिया जाएगा। उन्‍होंने यहा तक कहा कि यदि रेलवे प्रशासन चाहे तो राजा मंडी स्‍टेशन को बिल्‍लौचपुरा शिफ्ट कर सकता है।

 

Scroll to Top