ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आगरा में हिंदूवादी संगठन का प्रदर्शन: चेतावनी दी- रेलवे ने मंदिर को हाथ भी लगाया तो

आगरा (मानवीय सोच) राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर रविवार को राष्ट्रीय हिंदू परिषद (भारत) के अध्यक्ष गोविंद पाराशर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। स्टेशन पर पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने रेलवे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गोविंद पाराशर ने कहा कि रेलवे ने चामुंडा देवी मंदिर को हटाने का नोटिस देकर हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर रेलवे प्रशासन ने मंदिर को हाथ लगाने की कोशिश भी की तो गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की तरह यहां भी आंदोलन करेंगे।

यह है मामला

राजा की मंडी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मंदिर के 72 वर्ग मीटर के हिस्से को यात्रियों की सुरक्षा और प्लेटफॉर्म के विस्तार में बाधक बताते हुए रेलवे ने मंदिर प्रबंधन को 20 अप्रैल को नोटिस भेजा था। नोटिस के बाद से ही विरोध शुरू हो गया था। 26 अप्रैल को डीआरएम ने मंदिर हटाने को लेकर ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट करने के बाद विरोध और तेज हो गया।  मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचने के बाद बीच का रास्ता निकालने की कवायद शुरू हो गई। दोनों पक्षों में आपसी सहमति के प्रयास किए जा रहे हैं। सहमति नहीं बनने तक रेलवे प्रशासन अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करेगा।

रेलवे ने कहा- बातचीत से निकालेंगे हल 

शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि राजा की मंडी स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा का मुद्दा अपनी जगह है, लेकिन लोगों की आस्था का भी ध्यान रखना होगा। राजा की मंडी स्टेशन सेंट्रली लोकेटेड होने के कारण सैकड़ों लोगों की रोजी रोटी का जरिया है। इस प्रकरण का समाधान सभी पक्षों से सम्मानजनक वार्ता के माध्यम से ही निकाला जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भी इसमें एक स्टेक होल्डर है, उसके साथ भी वार्ता होगी। जिलाधिकारी से इस मुद्दे पर बातचीत हुई है। मंदिर के सिलसिले में सम्मानजनक हल निकालने की दिशा में रेलवे कार्य करेगा। हमें उम्मीद है कि एक आदरपूर्वक समाधान निकलेगा। भले ही रेलवे सम्मानजनक समाधान निकालने की कवायद में जुट हो, लेकिन नोटिस के बाद विरोध लगातार जारी है।

Scroll to Top