ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# आजमगढ़ स्थापना दिवस पर सुरों का जलवा बिखेरेंगी मैथिली ठाकुर

आजमगढ़ : (मानवीय सोच) आजमगढ़ स्थापना दिवस पर होने वाले आजमगढ़ महोत्सव 2023 में कई नामी गिरामी कलाकार हिस्सा लेंगे। शनिवार को हरिऔध कला केंद्र में डीएम विशाल भारद्वाज ने महोत्सव के थीम सांग और लोगो की लांचिंग की। महोत्सव में 18 सितंबर को लोक गीत, लोक नृत्य और आतिशबाजी होगी। जिसमें ब्रज की होली केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा मैथिली ठाकुर और राजस्थानी लोक गायक जस्सु खान अपनी प्रस्तुति देंगे।

19 सितंबर को कॉमेडी नाइट में विश्वास चौहान, रजत सूद और तनु श्रीवास्तव लोगों को हंसाएंगे। 20 सितंबर को कवि सम्मेलन में पद्मश्री सुनील जोगी, विष्णु सक्सेना, अंकिंता सिंह, अमन अक्षर, अभय निर्भिक, विकास भोकाल, डा. मंजीत सिंह, विनीत चौहान और शशिकांत यादव रचनाएं पेश करेंगे। 21 सितंबर को चंदन दास और दानिश साबरी कव्वाली सुनाएंगे।

22 सितंबर को बॉलीवुड एवं वैलेनाइट का आयोजन होगा। जिसमें कुमकुम आदर्श और रिचा शर्मा अपने सुरों का जादू बिखेरेंगी। 23  को बैंड व डांस नाइट में श्रेय खन्ना और पीयूष मिश्रा प्रस्तुति देंगे। 24 सितंबर का अंतिम दिन भोजपुरी कलाकारों के साथ ही लेजर और आतिशबाजी शो के नाम होगा। जिसमें मनोज तिवारी, कल्पना पटवारी, मनोहर सिंह और अल्का पहाड़िया की प्रस्तुतियां होंगी।

Scroll to Top