ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आजम खां से सीतापुर जेल में मिले शिवपाल यादव

सीतापुर (मानवीय सोच) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव के बीच चल रही तल्खी के बीच वह शुक्रवार को जेल में बंद सपा नेता आजम खां से मिलने पहुंचे। यह मुलाकात करीब सवा घंटे तक चली। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गईं हैं।

हाल ही में आजम खां के समर्थकों द्वारा सपा से मुखर होने के बाद इस मुलाकात के पीछे भी कई मायने निकाले जा रहे हैं। करीब 2 साल से सपा नेता आजम खां सीतापुर जिला कारागार में बंद है। उनके साथ उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटा अब्दुल्लाह आजम भी बंद थे। दोनों लोग जमानत पर रिहा हो चुके हैं।

2 दिन पूर्व आजम खां के घर पर उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम से रालोद के जयंत चौधरी ने मुलाकात की थी। शुक्रवार को प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने जेल में आजम खांं से मुलाकात करने पहुंचे। अंदर जाते समय शिवपाल यादव ने कोई बातचीत नहीं की। खबर लिखे जाने तक उनकी मुलाकात जारी थी।

इससे पहले भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच शिवपाल यादव और अखिलेश यादव अब दोनों खुलकर एक-दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं। शिवपाल यादव ने कहा कि अगर उन्हें (अखिलेश यादव) मुझसे कोई दिक्कत है तो वो मुझे पार्टी से निकाल दें। मैं सपा के 111 विधायकों में से एक विधायक हूं और वो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने कल कहा था कि वह किसी भी दिन आजम खां से  मुलाकात कर सकते हैं और आज मिलने के लिए पहुंच गए।

किसी से कुछ भी छुपाऊंगा नहीं- शिवपाल
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात पर शिवपाल ने कहा कि मेरी उनसे कोई मुलाकत नहीं हुई। हो सकता है कि वो मेरे ही नाम के किसी व्यक्ति से मुलाकात की बात कर रहे हों। भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि इसका खुलासा समय आने पर किया जाएगा कि क्या कर रहा हूं? कहां जा रहा हूं? किसी से कुछ भी नहीं छुपाऊंगा।

शिवपाल यादव ने सीएम योगी की फिर तारीफ की
शिवपाल लगातार भाजपा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर रहे हैं। बुधवार को भी उनका योगी प्रेम फिर देखा गया था। जसवंतनगर के सिद्धार्थ महाविद्यालय लुधपुरा में छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण समारोह में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की थी।

Scroll to Top