ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान

कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को एक बड़ा ऐलान किया। कांग्रेस ने कहा कि तेलंगाना राज्य में जाति आधारित जनगणना का काम शुरू किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस सर्वेक्षण को ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि इस सर्वेक्षण के तहत राज्य के 33 जिलों के 1.17 करोड़ घरों को कवर किया जाएगा तथा कुल 80,000 गणनाकर्ता घर-घर जाकर डाटा इकट्ठा करेंगे। जानकारी के मुताबिक यह सर्वेक्षण साल 1931 के बाद पहली बार हो रहा है।

जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस का दृष्टिकोण राष्ट्रीय जाति जनगणना कराने तथा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ी जातियों (OBC) के लिए आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा हटाने पर केंद्रित है। जयराम ने कहा कि यह कदम डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान के आदर्शों के अनुरूप है तथा भारतीय समाज में सामाजिक, राजनीतिक तथा आर्थिक न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

जयराम रमेश ने यह स्पष्ट किया कि तेलंगाना में जाति सर्वेक्षण सूबे की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने हैदराबाद में इस सप्ताह यह बताया कि ये सर्वेक्षण राष्ट्रीय स्तर पर भी लागू किया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि ये सर्वेक्षण भारत की सामाजिक तथा आर्थिक असमानताओं को पहचानने और उनका समाधान करने के लिए एक अच्छा उपाय होगा।

Scroll to Top