ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आराधना मिश्रा और नसीमुद्दीन को किया हाउस अरेस्ट : यूपी कांग्रेस का दावा

लखनऊ  (मानवीय सोच)   नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सोमवार को पेशी के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ और मीडिया प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दिकी को घर में ही नजरबंद करने का प्रदेश कांग्रेस ने दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आम जनता की आवाज दबाना चाहती है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रिंट मीडिया प्रभारी अशोक सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को नजरबंद किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि कहा लोकतंत्र में दमनकारी नीति अपनाकर भाजपा आम जनता की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने इस पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष को डराने की कोशिश कर रही है। अशोक सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की ईडी के समक्ष पेशी के बाद भाजपा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में ईडी के दफ्तर के सामने प्रर्दशन कर गिरफ्तारी की। हुसैनगंज थाने की पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर एक नोटिस चस्पा कर इलाके में दंड विधान की धारा 144 लागू होने के हवाले से किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन आदि न करने की ताकीद पहले ही कर दी थी।

गौरतलब है कि ईडी के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर पूछताछ के लिये राहुल गांधी के रवाना होने के साथ ही लखनऊ में भी प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता यहां स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर कूच करने लगे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करने के लिये मोना और सिद्दिकी के अपने आवास से बाहर निकलने से पहले ही पुलिस ने एहतियात के तौर पर पहरा बैठा दिया था। उधर, सिद्दिकी ने बताया कि उन्हें आज दो मामलों में एमपी-एमएलए कोर्ट के समक्ष पेश होना था। उन्होने यह बात पुलिस अधिकारियों को बताई मगर अधिकारियों ने आदेश का हवाला देते हुए उन्हें अनसुना कर दिया। अगर वह आज कोर्ट के समक्ष पेश नहीं होते है तो उनके खिलाफ कुर्की वारंट भी जारी हो सकता है।

कांग्रेसी नेता ने कहा कि उनकी पत्नी का इलाज एक मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ की देख-रेख में चल रहा है और इस सिलसिले में उन्हें कुछ जरूरी टेस्ट भी कराने हैं मगर अधिकारी उनकी एक नहीं सुन रहे हैं। यह सरासर नाइंसाफी है और एक आम नागरिक के मौलिक अधिकारों का हनन है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शरद मिश्रा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता आखरी दम तक संघर्ष करेंगे। मिश्रा ने दावा किया कि पुलिस ने ईडी दफ्तरों पर होने वाले प्रदर्शन से पहले कांग्रेस के बड़े नेताओं को घर में नजरबंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के तानाशाही पूर्ण रवैये के खिलाफ प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आज जगह-जगह प्रदर्शन हो रहा है और गिरफ्तारी भी दी जा रही है।

 

Scroll to Top