ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस कैमरे करेंगे अपराधियों की पहचान, एसपी को जारी किया निर्देश

गोरखपुर : (मानवीय सोच) भारत-नेपाल बार्डर क्षेत्र में नेपाल जाने वाले रास्तों पर अब विशेष प्रकार के सीसीटीवी (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) कैमरे लगवाए जाएंगे। जिससे भारत छोड़कर नेपाल भागने वाले अपराधियों व माफियाओं को चिह्नित कर पकड़ने में पुलिस को आसानी होगी।

एडीजी अखिल कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन कवच के तहत ये कैमरे लगवाए जाएंगे। कवच के पहले चरण में सामान्य सीसीटीवी कैमरे लगे थे। अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस युक्त सीसीटीवी कैमरे व ऑटोमेटिक नंबर प्लेट देखने वाले एनपीआर युक्त कैमरे लगेंगे। जिससे बार्डर क्षेत्र से बार-बार आने-जाने वाले लोगों को चिह्नित किया जा सकेगा। साथ ही चोरी के वाहनों को आसानी से चिह्नित किया जा सकेगा।

सीमा पार जाने वाले वांछित अपराधी भी चिह्नित हो सकेंगे। एडीजी ने इसके लिए सीमावर्ती सभी पुलिस कप्तानों को निर्देश जारी कर दिया है। दरअसल, बड़ी संख्या में चोरी के वाहन नेपाल जाते है। वहीं अपराधी घटना को अंजाम देकर नेपाल चले जाते है। जिसके बाद यह कदम उठाया जा रहा है।

Scroll to Top