ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# आर्मी जवान का पार्थिव शरीर प्राइवेट एंबुलेंस से भेजे जाने से परिजन आक्रोशित

गाजीपुर : (मानवीय सोच) आर्मी जवान के पार्थिव शरीर को प्राइवेट एंबुलेंस से घर भेजे जाने से परिजन आक्रोशित हो गए हैं। वे वाराणसी-गाजीपुर बार्डर स्थित खरौना में राजवाड़ी पुल पर हाइवे जाम कर दिए हैं। इससे दोनों तरफ की गाड़ियां जहां-तहां खड़ी हो गई है। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं आर्मी जवान के पार्थिव शरीर को सेना की गाड़ी से ही भेजा जाए। 

सादात थाना क्षेत्र के इकरा गांव निवासी आर्मी जवान हवलदार राजेंद्र यादव की शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के लाला द बाग में ड्यूटी के दौरान हृदयगति रूकने से निधन हो गया था। आर्मी के साथी जवानों के मुताबिक वह ड्यूटी के दौरान गश्त आने पर अचानक गिर पड़े।

साथी जवानों ने उन्हें हास्पिटल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आर्मी अधिकारियों से सूचना मिलते ही परिजनों के रोने- बिलखने से चीख- पुकार मच गई। परिवार में सैनिक की पत्नी रीता देवी अपने दोनों बच्चों के साथ गांव पर ही रहती हैं। सैनिक का बड़ा पुत्र अंश सात वर्ष का है और दूसरा पुत्र आयुष यादव पांच वर्ष का है।

Scroll to Top