ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आर्यन खान केस में समीर वानखेड़े ने की घटिया जांच’

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को मिली क्लीन चिट के बाद अब मामले के पूर्व जांच अधिकारी समीन वानखेड़े निशाने पर आ गए हैं। सूत्रों का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार ने आर्यन खान ड्रग्स बरामदगी मामले में पूर्व-एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की जांच को घटिया और खराब कहा है। ऐसे में सरकार ने मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि समीर वानखेड़े के फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में सरकार पहले ही कार्रवाई कर चुकी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्र सरकार क्रूज ड्रग्स केस में जांच के बाद एनसीबी की ओर से आर्यन खान को दी गई क्लीन चिट के बाद समीर वानखेड़े पर ऐक्शन के आदेश दे चुकी है। सूत्रों का दावा है कि सरकार ने समीर वानखेड़े की जांच को घटिया और खराब बताया है साथ ही जांच एजेंसी को वानखेड़े के खिलाफ जांच करने के निर्देश दे दिए हैं।

क्या हुआ था आर्यन केस में
बीते साल 2 अक्टूबर को Cordelia क्रूज शिप में एनसीबी ने रेड मारी। जिसमें जानकारी मिली कि जहाज में रेव पार्टी चल रही है। इसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत कई स्टार्स को रात भी हिरासत में रखा गया। अगले दिन एनसीबी जांच अधिकारी समीर वानखेड़े के निर्देश पर आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा के खिलाफ केस दर्ज किया। 2 अक्टूबर से जेल में बंद आर्यन को 28 अक्टूबर तक कोर्ट से जमानत मिली थी।

आर्यन खान समेत 6 आरोपियों को क्लीन चिट
इससे पहले क्रूज ड्रग्स केस में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बड़ी राहत मिली। करीब 6 महीने की जांच के बाद नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने आर्यन खान समेत कुल 6 आरोपियों को क्लीन चिट दे दी, जबकि 14 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में शिकायत दर्ज करने के साथ ही शुक्रवार को आरोप पत्र दाखिल किया गया। इस मामले में आर्यन खान के अलावा 19 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। दो को छोड़कर सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

एनसीबी के अधिकारियों ने अपनी जांच में यह कहा कि समीर वानखेड़े की टीम से गलती हुई थी। उधर, इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, खान के क्लीन चिट मिलने के बाद वानखेड़े सवालों से बचते हुए नजर आए। इंडिया टुडे के मुताबिक, समीर वानखेड़े ने क्रूज ड्रग्स केस की रिपोर्ट में आर्यन खान को क्लीनचिट पर कहा, ‘माफ करें, मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। मैं एनसीबी में नहीं हूं, जाकर एनसीबी के अधिकारियों से बात करें।’

 

Scroll to Top