लखनऊ : (मानवीय सोच) इंटरव्यू के लिए निकली मोनी कश्यप की दिनदहाड़े किडनैप करके हत्या कर दी गई। उसका शव अमावा के जंगल में मिला था। दांत टूटे थे। सिर और गले पर चोट के निशान थे। दुपट्टा गले पर लिपटा था।
मौके से स्थानीय लोगों ने रूप कुमार यादव को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। पूछताछ में उसने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया कि रूप प्रकाश सेक्स एडिक्ट है। वह 2017 में रेप और हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है। 2020 में जेल से बाहर आने के बाद वह लगातार लड़कियों से छेड़खानी कर रहा था। रूप यादव ने कहा कि मोनी उसे 1 नजर में पसंद आ गई थी। इसलिए उसको जंगल तक बहाने से ले गया था। फिर उसको मार डाला। अब पुलिस रूप प्रकाश को जेल भेज रही है।
