नई दिल्ली : (मानवीय सोच) भारतीय संस्कृति मंत्रालय के साथ मिलकर 5 अगस्त 2023 को इंडिया गेट पर देश के ‘जनजातीय’ विरासत के लिए एक उत्सव का आयोजन करने वाला है. संस्कृति मंत्रालय की यह पहल अमृत महोत्सव की अगली कड़ी का हिस्सा है.
जनजातीय’ विकास और सशक्तिकरण आजादी के अमृत महोत्सव के प्राथमिक पहलुओं में से एक रहा है. यह ‘जनजातीय’ संस्कृति के संरक्षण, समावेशी विकास, आजीविका के अवसरों, शिक्षा, स्वास्थ्य और संवेदनशीलता को दर्शाएगा.
सहयोग से संस्कृति मंत्रालय ने आजादी के अमृत महोत्सव में जनजातीय विकास की घोषणा की थी. यह संपूर्ण आदिवासी समुदाय के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए अपनी तरह का पहला अभियान है. ज़ी मीडिया 5 अगस्त 2023 को शाम 7 बजे सेंट्रल विस्टा, इंडिया गेट पर एक ‘जनजातीय’ सांस्कृतिक रात्रि का आयोजन करने जा रहा है. इस भव्य समारोह में आदिवासी संगीत, नृत्य और फैशन शो का मिश्रण होगा. इस शो में आदिवासी पोशाक भी देखने को मिलेंगी.
