ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इंदौर में बीजेपी नेता मानू कल्याणे की गोली मारकर हत्या

मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मोनू कल्याणे कैलाश विजयवर्गीय के करीबी थे। मामला पुरानी रंजीश का बताया जा रहा है। जानकारी के मुातबिक दो लोग मोनू को गोली मारकर फरार हो गए जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक मोनू कल्याणे को गोली एमजी रोड थाना क्षेत्र के चिमनबाग इलाके में मारी गई। गोली मारने वालों की पहचान पीयूष और अर्जुन के तौर पर हुई है। मोनू कल्याणे को गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत साथी अस्पताल में ले जाया गया जहां ड़क्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। मोनू कल्याणे भगवा यात्रा की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान दोनों आरोपी बाइक पर बैठकर वहां आ गए और मोनू से कुछ बात करने लगे। बताया जा रहा है कि अचानक उनकी बात बहस में बदल गई और बाइक के पीछे बैठे अर्जुन ने पिस्टल निकालकर मोनू पर गोली चला दी। इसके बाद दोनों आरोपी तुरंत वहां से फरार हो गए। फरार होने के दौरान अर्जुन और पीयूष ने मोनू के दोस्तों पर भी गोली चलाई लेकिन वे लोग बच गए।

Scroll to Top