वाराणसी : (मानवीय सोच) गोलघर कचहरी क्षेत्र की एक युवती की एक युवक से दोस्ती हुई। दोनों की करीबी बढ़ी तो रिलेशनशिप में रहने लगे। इसी दौरान युवक ने युवती की निजी फोटो खींच ली और वीडियो बना लिया। बाद में युवती ने दूरी बनाई तो युवक उसे उसके निजी फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। युवती अपना नंबर स्विच ऑफ कर ली तो युवक ने उसकी निजी फोटो और वीडियो को इंस्टॉग्राम पर पोस्ट कर दिया। प्रकरण को लेकर युवती की तहरीर के आधार पर कैंट थाने में टकटकपुर निवासी आर्यन सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
युवती के अनुसार, आर्यन सिंह से लगभग चार साल पहले इंस्टॉग्राम के जरिये उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आ गए। उसी दौरान आर्यन सिंह ने उसकी निजी तस्वीरें खींचने के साथ ही वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उन वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर आर्यन उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित करने लगा। इस पर वह अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर ली।
