दिल्ली : (मानवीय सोच) इजरायल और हमास के बीच छिड़ी जंग को 17 दिन हो गए हैं. इस जंग में अब तक 6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, वहीं घायलों और बेघर हुए लोगों का आंकड़ा लाखों में है. अमेरिका, ब्रिटेन फ्रांस जैसे ताकतवर देश जहां हमास के खिलाफ इजरायल को सपोर्ट कर रहे हैं..वहीं फिलिस्तीन के नाम पर मुस्लिम देश इजरायल के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं. मुस्लिम मजहब के लोग जिन जिन देशों में मौजूद हैं
वे वहीं इजरायल के खिलाफ आक्रोश जाहिर कर रहे हैं. भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित इजरायली दूतावास के बाहर भी आज प्रदर्शन किया गया..इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग विभिन्न संगठनों के बैनर तले फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आए. फ़िलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे एसएफआई सदस्यों को इज़राइल दूतावास की ओर जाते हुए दिल्ली में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर हिरासत में लिया गया
