(मानवीय सोच) : इजरायल और हमास की जंग का आज 31वां दिन है. इस जंग में अब तक दोनों ओर के हजारों लोग मारे जा चुके हैं. इजरायली डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) हमास को मिटाने के लिए गाजा पट्टी के अंदर घुसकर हमले कर रही हैं. पिछले 24 घंटों में उन्होंने हमास के 450 टारगेट्स को निशाना बनाया, जिसमें आतंकवादी ठिकाने, सुरंगें, सैन्य सुविधाएं, अवलोकन चौकियां और एंटी-टैंक मिसाइल लॉन्च साइटें शामिल हैं.
अमेरिकी मीडिया हाउस CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने गाजा के अंदर हमास के एक सैन्य परिसर पर भी कब्जा कर लिया है, जिसमें आब्जर्वेशन पोस्ट, हमास के लड़ाकों के लिए ट्रेनिंग फैसेलिटीज और अंडरग्राउंड टनल शामिल हैं. आईडीएफ ने सोमवार को एक बयान में कहा, “पिछले दिन हमारे लड़ाकू विमानों ने हमास के 450 से अधिक ठिकानों पर हमला किया, जिनमें सुरंगें, आतंकवादी, सैन्य परिसर, निगरानी चौकियां, टैंक रोधी मिसाइल प्रक्षेपण चौकियां और बहुत कुछ शामिल था.”
