ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इटावा में अस्पताल की बत्ती हुई गुल, दो घंटे तक बिलबिलाते रहे मरीज

इटावा  (मानवीय सोच)  भीषण गर्मी के बीच इटावा में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में मंगलवार को बिजली आपूर्ति फेल होने से सभी मेडिकल सुविधाएं करीब दो घंटे तक बुरी तरह से प्रभावित रही। इस दौरान मरीज और तीमारदार पावर सप्लाई फेल होने से खासे परेशान बने रहे। चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएमआर्या ने बताया कि सुबह आठ बजे के करीब पावर सप्लाई फेल हो गई। तकनीकी टीम ने जांच के बाद बताया कि इंटरनल केबिल जल गई है। केबिल बदलने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान अस्पताल स्टाफ के साथ साथ मरीज और तीमारदार बुरी तरह से परेशान रहे।

बत्ती गुल होने से परीक्षण कक्ष में अंधेरा छा गया। आलम यह था कि इमरजेंसी को मरीजों के वार्ड में शिफ्ट कर के खिड़की की रोशनी से काम शुरू किया गया। कहा जा रहा है कि गर्मी में ओवरलोड के चलते पैनल जल गया और बिजली की सप्लाई बाधित हो गई। तीमारदार मंजुल पांडे ने बताया कि वह अपनी मां का उपचार कराने के लिए औरैया जिले के अटसू से उपचार करवाने इटावा जिला अस्पताल आए हैं। दो दिन से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज भी करीब एक से डेढ़ घंटे लाइट गुल होने की वजह से उनकी मां का अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। गौरतलब है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय को स्पेशल पावर लाइन दी गई है ताकि मरीजो को कोई भी परेशानी या कठिनाई का सामना ना करना पड़े।

बिजली कटौती पर सीएम योगी का कड़ा रुख
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा विभाग और पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बिजली कटौती बंद करें। सभी क्षेत्रों को निर्धारित रोस्टर (शिड्यूल) के मुताबिक बिजली की आपूर्ति हर हाल में की जाए। इसके लिए जो भी व्यवस्था करनी हो करें। जरूरत है तो अतिरिक्त बिजली खरीदने की व्यवस्था करें। बता दें कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिए कि ऊर्जा विभाग व पावर कॉर्पोरेशन यह सुनिश्चित करे कि पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार सभी क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति हो। इस मामले में यूपीपीसीएल की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। तेज गर्मी, लू का मौसम चल रहा है। ऐसे में गांव हो या शहर, कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती न हो।

Scroll to Top