इनर रिंग रोड पर कैंटर ने कार को मारी टक्कर, नोएडा के व्यापारी की मौत

आगरा   (मानवीय सोच)  थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में सोमवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। इनर रिंग रोड पर तेज रफ्तार कार को कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव कार के अंदर बुरी तरह फंस गया। पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला। मृतक की शिनाख्त ग्रेटर नोएडा के व्यापारी की रूप में हुई है। उसकी दिल्ली में दुकान है।

रात दो बजे हुआ हादसा

यह हादसा रात तकरीबन दो बजे इनर रिंग रोड के टोल प्लाजा के समीप हुआ। जानकारी के मुताबिक कार सवार व्यापारी दीपक कुमार पुत्र जवाहर कुमार कार से अपनी ससुराल कोलकाता जा रहा था। चार महीने पहले ही उसका शादी हुई थी। इनर रिंग रोड का टोल प्लाजा पार करने के बाद उसकी कार को कैंटर ने टक्कर मार दी, जिससे दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर कैंटर छोड़कर चालक फरार हो गया।

रिश्तेदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज 

सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। टक्कर के बाद कार के अंदर शव फंस गया था। पुलिस ने किसी तरह शव को बाहर निकाला। मृतक के पास मिले दस्तावेज से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मंगलवार की सुबह मृतक जीजा अमीश कुमार आगरा पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अमीश ने बताया कि दीपक कुमार की चार महीने पहले ही शादी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *