ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इमरान खान के देश के नाम संबोधन पर बड़ा अपडेट

इस्लामाबाद  (मानवीय सोच)  पाकिस्तान की राजनीति में खींचतान जारी है और प्रधानमंत्री इमरान खान  के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज (31 मार्च) से बहस शुरू हो रही है, जिसके बाद फैसला होगा कि वह अपनी कुर्सी बचा पाते हैं या नहीं. इमरान सरकार का संकट पूरी दुनिया के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है और इस पर सबकी नजरें टिकी हैं. इस बीच खबर है कि इमरान खान आज (31 मार्च) रात देश की जनता को संबोधित कर सकते हैं.

मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट कर दी जानकारी

इमरान खान के मंत्री फवाद चौधरी  ने ट्वीट कर जानकारी दी और बताया कि प्रधानमंत्री इमरान खान आज रात राष्ट्र को संबोधित करेंगे. बता दें कि इससे पहले इमरान खान 30 मार्च को देश को संबोधित करने वाले थे, लेकिन शाम को खबर आई कि वो ऐसा नहीं करेंगे और उन्होंने देश के नाम अपने संबोधन को टाल दिया.

सेना प्रमुख के साथ बैठक के बाद इमरान ने टाला संबोधन

पाकिस्तान की सियासत में बुधवार को दिनभर चर्चा रही कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान  देश को संबोधित करेंगे. इस बीच पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल बाजवा और ISI चीफ ने इमरान खान के घर पहुंच कर उनसे मीटिंग की. इसके बाद शाम होते ही खबर आ गई कि इमरान खान का संबोधन टाल दिया गया है. जनरल कमर जावेद बाजवा से मुलाकात के बाद ही इमरान खान के संबोधन टालने की बात सामने आई. अब बाजवा और इमरान की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं.

सेना प्रमुख ने पीएम इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा: फवाद खान

फवाद चौधरी  ने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और इमरान खान के बीच हुई मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा कि दोनों के बीच ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई. पाकिस्तानी सूचना मंत्री ने जनरल बाजवा और इमरान खान के बीच हुई बैठक की पुष्टि करते हुए कहा, ‘न तो सेना प्रमुख ने उनका इस्तीफा मांगा है और न ही वह इस्तीफा देंगे.’ हालांकि, फवाद चौधरी ने इस बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया.

अविश्वास प्रस्ताव पर आज से होगी बहस

आज यानी 31 मार्च का दिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सियासी करियर का क्लोजिंग डे साबित हो सकता है, क्योंकि पाकिस्तान की संसद में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज से बहस शुरू हो रही है. ये बहस तीन दिन चलने वाली है और 3 अप्रैल को वोटिंग का प्लान है, लेकिन इस बीच इमरान खान अपनी खिचड़ी अलग पका रहे हैं.

 

Scroll to Top