ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# इस्तीफा मंजूर होते ही निशा बांगरे ने की चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी

मध्यप्रदेश  : (मानवीय सोच)  छतरपुर जिले में पदस्थ रहीं डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद उन्होनें एमपी में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. मंगलवार देर रात निशा ने सोशल मीडिया पर अपने समर्थकों को संदेश दिया, कि वह चुनाव लड़ेंगी. उन्होनें बताया कि वह बुधवार, गुरुवार या शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर सकती है. निशा ने आगे लिखा लड़े हैं…जीते हैं, लड़ेंगे जीतेंगे.

गौरतलब है कि निशा बैतूल जिले की आमला सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थीं. लेकिन राज्य शासन द्वारा उनके त्यागपत्र पर फैसले में देरी को देखते हुए पार्टी ने मनोज मालवे को प्रत्याशी घोषित कर दिया. खबर है कि कांग्रेस अब आमला सीट पर अपना प्रत्याशी बदल सकती है. वहीं, जानकारों का कहना है कि टिकट बदलने और निशा बांगरे के निर्दलीय चुनाव लड़ने दोनों ही स्थिति में कांग्रेस को नुकसान होगा. उनका कहना है कि मालवे पांच साल से तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में टिकट बदलने पर उनके निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर सकते है.

Scroll to Top