ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इस ट्रेन के लेट होने पर यात्र‍ियों को म‍िलता है मुआवजा

नई द‍िल्‍ली (मानवीय सोच) आईआरसीटीसी ने देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्‍सप्रेस के शेड्यूल में बदलाव क‍िया है. यह देश में एकमात्र ऐसी ट्रेन है, जो आपको गंतव्‍य पर समय से पहुंचाने की गारंटी देती है. इतना ही नहीं यद‍ि यह ट्रेन क‍िसी कारण गंतव्‍य पर पहुंचने में लेट होती है तो यात्र‍ियों को मुआवजा भी द‍िया जाता है.

सप्‍ताह में पांच द‍िन चलेगी ट्रेन

आईआरसीटीसी की तरफ से मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस (82902/82901) को सप्‍ताह में पांच द‍िन चलाया जाएगा. अभी यह ट्रेन हफ्ते में चार द‍िन शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को चलती थी. नए शेड्यूल को 11 फरवरी से लागू कर द‍िया गया है.

18 फरवरी से लागू होगा ये बदलाव

इसी तरह नई द‍िल्‍ली से लखनऊ के बीच चलने वाली लखनऊ तेजस एक्‍सप्रेस को (82501/82502) के फेरे भी बढ़ाए गए हैं. अभी तक यह ट्रेन हफ्ते में तीन द‍िन चलती थी. लेक‍िन 18 फरवरी से इसे सप्ताह में 4 दिन यानी शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को चलाया जाएगा.

कोहरे में घट गए थे फेरे

जनवरी में उत्‍तर भारत में कड़ाके की सर्दी और कोहरे को देखते हुए आईआरसीटीसी ने दोनों ट्रेन के फेरे एक-एक द‍िन कम कर द‍िए थे. यह बदलाव 15 जनवरी से लागू क‍िया गया था.

ट्रेन लेट होने पर म‍िलता है मुआवजा

देश में तेजस एक्‍सप्रेस ऐसी अकेली ट्रेन है जो गंतव्‍य पर समय से पहुंचाने की गारंटी देती है. यद‍ि ट्रेन गंतव्‍य तक पहुंचने में लेट होती है तो आईआरसीटी की तरफ से आपको मुआवजा दिया जाता है.

तेजस एक्सप्रेस की खासियत

– तेजस देश की पहली प्राइवेट और कारपोरेट ट्रेन है. इसका संचालन आईआरसीटीसी करती है.
– इस ट्रेन में यात्री को लजीज व्यंजन परोसा जाता है, सफर के दौरान नाश्ता, खाना और पेय जल फ्री है.
– ट्रेन में हवाई जहाज की तरह ट्रेन होस्टेस आपको सर्व‍िस देती हैं. हर कोच में अलग-अलग ट्रेन होस्‍टेस तैनात की गई हैं.
– हवाई जहाज की ही तरह  ट्रेन होस्‍टेस ट्रॉली में खाने-पीने का सामान लेकर आती है.
– तेजस में डायनेमिक फेयर सिस्टम लागू है. 5 साल और उससे अधिक उम्र वाले बच्‍चे का पूरा किराया लगता है.

 

Scroll to Top