नई दिल्ली : (मानवीय सोच) कैसा लगेगा जब किसी राज्य की पूरी झलक एक ही छत के नीचे दिखाई जाए. दरअसल, ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोर्ट में आने वाला माह यानी सितंबर में 21 से 25 तारीख तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आयोजित किया जाएगा.
इसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू द्वारा किया जाएगा, साथ ही इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी पटेल समेत अन्य लोग उपस्थित होंगे. इंडिया एक्सपोर्ट के सभागार में डीएम मनीष वर्मा ने इस बारे में जानकारी दी.
मनीष वर्मा ने बताया कि प्रदेश का पहला इंटरनेशनल ट्रेड शो 21 सितंबर से आयोजित होगा जोकि 21 से 25 सितंबर तक चलेगा. उन्होंने कहा कि इस ट्रेड शो में आपको एक ही छत के नीचे पूरे उत्तर प्रदेश की झलक दिखाई देगी. डीएम ने बताया कि UPITS 2023 एक बी2बी और बी2सी शो है
