# इस यू-ट्यूबर ने वीडियो से कमाए 1 करोड़ रुपये, घर पर पड़ गया इनकम टैक्स का छापा

उत्तर प्रदेश  : (मानवीय सोच)   बरेली में आयकर विभाग  ने एक यू-ट्यूबर के घर पर छापेमारी की. जानकारी के मुताबिक यूट्यूबर के घर से विभाग को 24 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं. फिलहाल, मामले में जांच-पड़ताल भी चल रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तस्लीम नाम के शख्स पर अवैध तरीके से पैसे कमाने का आरोप है. जबकि, तस्लीम का कहना है कि उन्होंने यह पैसे यू-ट्यूब के जरिए कमाए हैं.

तस्लीम ‘ट्रेडिंग हब 3.0’ नाम से एक यू-ट्यूब  चैनल चलाते हैं. यह चैनल विशेष तौर पर सिर्फ शेयर बाजार के ट्रेंड पर आधारित है और तस्लीम बाजार से संबंधित घटनाओं पर ही वीडियो बनाते हैं. उनके चैनल के काफी संख्या में फॉलोवर्स भी हैं. परिवार का कहना है कि तस्लीम की यू-ट्यूब से कुल कमाई 1.2 करोड़ रुपये थी. जिसमें से उन्होंने बतौर टैक्स 4 लाख रुपये का भुगतान पहले ही कर दिया था.