ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# ईडी ने AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर मारा छापा

(मानवीय सोच) आम आदमी पार्टी के नेताओं पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को लेकर ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय ने AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर छापा मारा है. ईडी ने ये रेड वक्फ बोर्ड जमीन घोटाला मामले को लेकर की है. पिछले साल एंटी करप्शन ब्यूरो ने भी अमानतुल्लाह खान के 5 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी. जिसमें एसीबी को 12 लाख रुपये कैश, एक अवैध पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुई थीं.

ACB ने किया था गिरफ्तार

एसीबी ने रेड के बाद अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. बाद में AAP विधायक को जमानत पर जेल से रिहा किया गया था. अब ईडी की ये छापेमारी पिछले साल वक्फ बोर्ड के सिलसिले में एसीबी की तरफ से की गई कार्रवाई में मिली डायरियों को लेकर की गई है. दिल्ली वक्फ बोर्ड में वित्तीय अनियमितताओं मामले में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ CBI और ACB ने अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं. जिसकी जांच चल रही है.

Scroll to Top