ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ईडी हिरासत में AIIMS पहुंचे पार्थ चटर्जी

भुवनेश्वर  (मानवीय सोच) एसएससी घोटाले मामले में गिरफ्तार टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी को जब एयर एंबुलेंस से AIIMS पहुंचाया गया तो अस्पताल के बाहर लोग ‘चोर-चोर’ चिल्लाने लगे। शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर ईडी ने पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया था। दो दिन की ईडी हिरासत में भेजे जाने के बाद टीएमसी नेता ने तबीयत खराब होने की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें शनिवार की शाम को एसएसकेएम अस्पातल में भर्ती कराया गया था।

कुत्तों के लिए भी अलग फ्लैट
ईडी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल करके कहा था कि यह कानून के खिलाफ है। इसके बाद हाई कोर्ट ने ईडी को आदेश दिया था कि पार्थ को AIIMS में शिफ्ट कर दिया जाए। पार्थ चटर्जी की गिरफ्तार के बाद से ईडी ने उनकी आय से अधिक संपत्ति के कई मामले उजागर कर चुकी है। डायमंड सिटी में भी उनके तीन फ्लैट थे। यहां एक फुली फर्निश्ड और एयर कन्डिशंड फ्लैट उनके पालतू कुत्तों के लिए था। कहा जाता है कि उन्हें कुत्ते बहुत पसंद हैं।

पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद उनकी करीबी अर्पित मुखर्जी के घर से 21 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई। इसके अलावा उनके आवास से 1 करोड़ रुपये की जूलरी मिली।

बता दें कि पार्थ की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता टीएमसी  सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर चुके हैं। इसी बीच दावा किया गया है कि गिरफ्तारी के बाद पार्थ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से संपर्क करने की कोशिश कम से कम चार बार की लेकिन उधर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बता दें कि टीएमसी ने कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने पर टीएमसी भी पार्थ पर कार्रवाई करेगी।

Scroll to Top