ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ईद के कारोबार पर लगा ग्रहण: 10 घंटे तक गुल हुई बिजली

लखनऊ  (मानवीय सोच) ईद के त्योहार पर अच्छे कारोबार की उम्मीद लगाए बैठे अमीनाबाद के कारोबारियों को रविवार को तगड़ा झटका लगा। सुबह-सुबह ही फुटपाथ की दुकान में आग लगने के बाद बिजली सप्लाई की केबल फुंक जाने से मोहन मार्केट सहित आसपास के इलाके की बत्ती गुल हो गई। कुछ मार्केट में तो वैकल्पिक तरीके से आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन नजीराबाद सहित अन्य इलाकों में करीब 10 घंटे तक बत्ती गुल होने से कारोबार चौपट हो गया।

रविवार सुबह नौ बजे फुटपाथ पर बैग की दुकान लगाने वाले दुकानदार की लापरवाही से यह आग लगी। इससे अमीनाबाद को बिजली सप्लाई करने वाली दस 11 केवी एवं एलटी लाइन की केबल आग की चपेट में आ गई। इनमें से पांच 11 केवी केबल और कुछ एलटी लाइन के तार जल गए, जिसके कारण मोहन मार्केट, हनुमान मंदिर मार्ग, नजीराबाद सहित आसपास के 2500 कारोबारियों और इतने ही घरों की बिजली बाधित हो गई। बिजली ठप होते ही कारोबारियों समेत अन्य लोगों ने उपकेंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया।

इसके बाद मोहन मार्केट की ख्यालीगंज फीडर से दोपहर एक बजे बिजली चालू कर दी गई। मगर, नजीराबाद के करीब 500 कारोबारियों की दुकानों व शोरूम को शाम तक बिजली नसीब नहीं हो सकी। नजीराबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश छबलानी ने बताया कि कारोबारियों ने एक्सईएन आरके श्रीवास्तव से मिलकर बिजली के अभाव में कारोबार पर पड़े असर के बारे में बताया। दरअसल, दुकान व शोरूम में बिजली न होने के कारण खरीदारों ने प्रवेश ही नहीं किया। ऐसे ग्राहक दूसरी मार्केट की ओर चले गए।

Scroll to Top