ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ई-श्रम कार्ड बनवाते समय बरते सावधानी, नहीं तो खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट

नई दिल्ली (मानवीय सोच) : केंद्र की मोदी सरकार ने असंगठित क्षेत्रों से जुड़े श्रमिकों के जीवन में बदलाव लाने के लिए ई-श्रम कार्ड की शुरुआत की है। देशभर में इन दिनों बड़े पैमाने पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। अब तक करीब 19,82,05,080 लोग अपना ई-श्रम कार्ड बनवा चुके हैं। सरकार की ओर से कई ई-श्रम कार्ड धारकों के बैंक अकाउंट में पैसे भी आने लगे हैं। e-Shram Card बनवाने पर श्रमिकों को कई लाभ भी मिलते हैं।

वहीं उसी के समानांतर ई-श्रम कार्ड से जुड़ी फ्रॉड की कई घटनाएं सामने निकलकर आ रही हैं। अगर आप भी अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। जरा सी गलती आपके लिए एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। बीते कुछ वक्तों में ऐसी कई घटनाएं सामने निकलकर आई हैं, जिनमें ई-श्रम कार्ड बनाने के बहाने व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी की गई। ऐसे में आप भी ई-श्रम बनवाते समय फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन बातों को, जिनका ई-श्रम कार्ड बनवाते समय विशेष ध्यान रखना चाहिए।

उनका समूह नकली श्रम विभाग अधिकारी बनकर गांव में प्रवेश करता है और श्रम कार्ड बनाने के लिए ग्रामीण लोगों के दस्तावेजों की मांग करता है। ग्रामीण लोग उनकी इस चाल में आसानी से फंस जाते हैं और अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को उन्हें सौंप देते हैं। इसके अलावा गांव वाले उनके कहने पर बायोमेट्रिक मशीन पर अपने अंगूठे का निशान भी देते हैं। इस कारण उनका बैंक अकाउंट खाली हो जाता है।

इसी चीज का फायदा उठाकर जालसाज गांव वालों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें जालसाजों ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का बैंक अकाउंट पूरी तरह खाली कर दिया। आपको कभी भी किसी अनजान समूह या किसी व्यक्ति को श्रम कार्ड बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं देना चाहिए। इसके अलावा कभी भी किसी अनजान शख्स को अपना आधार कार्ड ना दें।

Scroll to Top