ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत पर हमले की कोशिश

देहरादून (मानविया सोच) : पंजाब में पीएम मोदी के बाद अब उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की भी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। यहां के काशीपुर में एक युवक छुरा लेकर रावत के मंच पर पहुंच गया। इस दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं में अफरातफरी मच गई।

आनन-फानन कार्यकर्ताओं ने उस शख्स को पकड़ा और उससे छुरा छीना। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर चाकू लहराने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कार्यक्रम में पूर्व सीएम हरीश रावत भी मौजूद थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस के सदस्यता अभियान में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। जैसे ही हरीश रावत अपना संबोधन खत्म करने के बाद नीचे उतरे एक अधेड़ अचानक मंच पर पहुंच गया और संबोधन स्थल पर पहुंचने के बाद उसने माइक से जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। वहीं उसकी इस गतिविधि का जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और माइक बंद कर दिया तभी आक्रोशित अधेड़ ने अचानक छुरा निकाल लिया और जय श्री राम नहीं बोलने पर जान से मारने की धमकी दी।

Scroll to Top