ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में निपुण परीक्षा स्थगित

यूपी के कई जिलों में वायु प्रदूषण होने के कारण स्कूल बंद कर दिए गए हैं जिसके कारण नैट (निपुण एसेसमेंट टेस्ट) की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण से सुरक्षा को देखते हुए मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली में विद्यालयों में शिक्षण कार्य का संचालन अग्रिम आदेश तक बंद किया गया है।

जिसके कारण इन जिलों में निपुण असेसमेंट टेस्ट का आयोजन 25 से 28 नवम्बर 2024 तक स्थगित किया जा रहा है। बता दें कि 25 और 26 नवंबर को लखनऊ सहित अयोध्या, प्रयागराज, सहारनपुर और कानपुर में परीक्षा का आयोजन होना है। इसी तरह निपुण परीक्षा का आयोजन 27 और 28 नवंबर को गोरखपुर, वाराणसी, और चित्रकूट में किया जाएगा। वहीं, मेरठ, अलीगढ़ और झांसी मंडल में भी परीक्षा का आयोजन 27 और 28 नवंबर को किया जाएगा। 28 और 29 नवंबर को परीक्षा का आयोजन देवीपाटन, मुरादाबाद और आजमगढ़ मंडल में किया जाएगा। आगरा, बस्ती और मिर्जापुर मंडल में परीक्षा का आयोजन 28 और 29 नवंबर को होगा।

भाषा और गणित में दक्ष बनाने के लिए होगा टेस्ट
दो दिनों में होने वाली इस परीक्षा को कराने के लिए अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। परीक्षा को सचल दल की निगरानी में कराया जाएगा और लाखों विद्यार्थी परीक्षा देंगे। भाषा और गणित में विद्यार्थियों को दक्ष करने के लिए निपुण भारत मिशन के तहत नैट (निपुण असेसमेंट टेस्ट) कराया जाना है। परीक्षा नकलविहीन हो, इसके लिए अधिकारियों की टीमें गठित होंगी। निगरानी के लिए उड़नदस्ते बनेंगे। प्रश्नपत्र डायट स्तर पर तैयार कराए गए हैं। परिषदीय स्कूलों में होने वाली नैट परीक्षा में बच्चे ओएमआर शीट पर ही उत्तर लिखेंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से पारदर्शितापूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
Scroll to Top