ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश के 800 गांव बाढ़ में डूबे

कई नदियां उफान पर हैं। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शाहजहांपुर में करीब 2 से 3 फीट पानी भर गया है। इस कारण हाईवे का एक हिस्सा बंद कर दिया गया है। गाड़ियों को डाइवर्ट करके निकाला जा रहा है। शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में भी पानी भरने के बाद मरीजों को शिफ्ट कर दिया गया था। उधर, उत्तराखंड में लगातार पांच दिन से हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण 200 सड़कें बंद हैं। सबसे खराब हालात बद्रीनाथ रूट पर है, जहां 22 जगह लैंडस्लाइड से चार धाम यात्रा मार्ग 3 दिन से बंद है। 4 हजार श्रद्धालु सड़कों पर फंसे हैं।

मुंबई में बारिश, इंडिगो ने कहा- फ्लाइट्स लेट हो सकती हैंमुंबई में देर रात और सुबह तेज बारिश के कारण सड़कों और रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। ट्रेन और फ्लाइट सर्विस भी प्रभावित हुई हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने भी एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि फ्लाइट्स के टेक-ऑफ में देरी हो सकती है।  शाहजहांपुर के 70 गांवों में बाढ़, लोगों ने घर छोड़ेउत्तर प्रदेश के कई जिलों में नदियों में बाढ़ आ गई है। शाहजहांपुर में NDRF को रेस्क्यू के लिए लगाया गया है। पीलीभीत के डैम से छोड़े पानी के बाद गर्रा नदी उफान पर है। इससे शाहजहांपुर के 70 गांवों में बाढ़ आ गई है। यहां 4 से 5 फीट तक पानी भर गया है। लोग अपना घर छोड़ चुके हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि 2008 के बाद ऐसी बाढ़ आई है। महाराष्ट्र: मुंबई में तेज बारिश, यलो अलर्ट जारीभारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और पालघर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यहां आज दिनभर भारी बारिश की संभावना है। ठाणे और नवी मुंबई (रायगढ़) में ऑरेंज अलर्ट है। मुंबई में पिछले हफ्ते से भारी बारिश का दौर जारी है। इस कारण कई निचले इलाकों में जलजमाव और ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है। ट्रेन और फ्लाइट सर्विस भी प्रभावित हुई हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि फ्लाइट्स में देरी हो सकती है। पैसेंजर्स अपनी फ्लाइट की स्थिति पर लगातार नजर रखें। उत्तराखंड: लैंडस्लाइड के कारण बद्रीनाथ रूट पर लंबा जामबद्रीनाथ रूट पर लैंडस्लाइड के कारण दोनों तरफ लंबा जाम लगा है।

सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें दूर से ही दिख जाएंगी। हालांकि, प्रशासन की टीमें तेजी से मलबा हटा रही हैं। बद्रीनाथ में एक दिन पहले उप चुनाव की वोटिंग हुई थी। यहां से लौट रही 36 पोलिंग पार्टियों को गुरुवार को मलबे के बीच से पैदल निकाला गया। बद्रीनाथ से आने-जाने वाले ज्यादातर श्रद्धालु जोशीमठ में फंसे हुए हैं। इसके चलते पूरा इलाका हाउसफुल है। यहां के होटलों ने भी किराया बढ़ा दिया है। यात्रियों ने बताया कि जिस होटल में पहले 1 से 2 हजार रुपए ले रहे थे, वहां 4 से 5 हजार रुपए ले रहे हैं। रेस्टोरेंट वालों ने भी खाने के दाम बढ़ा दिए हैं। इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से भी हुई। हालांकि, SDM जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ का कहना है कि हमने होटल एसोसिएशन से बात की है। लगातार अनाउंसमेंट भी करा रहे हैं, ताकि कोई ज्यादा किराया न ले। श्रद्धालुओं को तकलीफ न हो।

Scroll to Top