ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश में 150 IAS अधिकारियों का प्रमोशन

उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के लिए बड़े पैमाने पर पदोन्नति (प्रमोशन) का ऐलान हुआ है। जहां 154 आईएएस को पदोन्नति और सेलेक्शन ग्रेड देने के लिए डीपीसी की बैठक हुई। इसमें चार को छोड़कर सभी नामों पर सहमति बन गई है। वर्ष 2000 बैच के आठ आईएएस अफसरों में सात को प्रमुख सचिव बनाने पर सहमति बनी। एक IAS के खिलाफ विभागीय जांच चलने से उस पर विचार नहीं किया गया। ऐसे ही जांच के चलते तीन अन्य आईएएस को पदोन्नति देने पर सहमति नहीं बनी। इसमें एक अफसर निलंबित हो चुके हैं और दो के खिलाफ जांच चल रही है। पदोन्नति एक जनवरी से लागू होगी। 

डीपीसी में सबसे पहले वर्ष 2000 बैच के आठ आईएएस अफसरों के नामों पर विचार हुआ। लगातार 25 साल की सेवा करने पर सचिव से प्रमुख सचिव बनाया जाता है। इस बैच में सौरभ बाबू, दीपक अग्रवाल, अमित गुप्ता, मनीष चौहान, धनलक्ष्मी के, रंजन कुमार, अनुराग यादव और रणवीर प्रसाद हैं। इनमें एक नाम को छोड़कर अन्य को पदोन्नति देने पर सहमति बनी। वर्ष 2009 बैच के 40 अफसरों को विशेष सचिव से सचिव बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इसमें सुभ्रा सक्सेना, लखनऊ डीएम सूर्यपाल गंगवार, अदिति सिंह, डॉ। रूपेश कुमार, अनुज कुमार झा व निदेशक खनंन माला श्रीवास्तव हैं।

इसी बैच के डॉ। नितिन बंसल, मसूम अली सरवर, विजय किरण आनंद, भानु चंद्र गोस्वामी, प्रकाश बिंदु, एस राजलिंगम, विवेक, भूपेंद्र एस चौहान, वैभव श्रीवास्तव, अजीत कुमार, बृजेश नारायण सिंह, राकेश कुमार मिश्रा, रमाकांत पांडेय, अनुराग पटेल, आनंद कुमार सिंह द्वितीय, राम केवल, राजेश कुमार द्वितीय, मार्कंडेय शाही, अविनाश कृष्ण सिंह, राजेश प्रकाश, प्रमोद कुमार उपाध्याय, जगदीश, डॉ। अखिलेश कुमार मिश्रा, डॉ। अनिल कुमार, इंद्र विक्रम सिंह, डॉ। हीरालाल, शैलेंद्र कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह द्वितीय, अमर नाथ उपाध्याय, डॉ। अनिल कुमार सिंह, साहब सिंह, मानवेंद्र सिंह, अटल कुमार राय, नरेंद्र प्रसाद पांडेय शामिल हैं। 

बैठक में जहां 2012 बैच के 51 आईएएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड देने का प्रस्ताव आया। वहीं, 2016 बैच के 38 आईएएस अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान देने का प्रस्ताव पर चर्चा करने के अलावा 2021 बैच के 17 आईएएस अधिकारियों को 6600 ग्रेड पे देने पर भी सहमति बनी। बता दें कि आईएएस अधिकारियों की प्रोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक मंगलवार को लोकभवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने की। इसमें कृषि उत्पादन आयुक्त मोनिका एस गर्ग और प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम देवराज भी शामिल हुए।

Scroll to Top