ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उदयपुर कांड के विरोध में कानपुर में हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

कानपुर   (मानवीय सोच)  उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या के विरोध में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं नें आक्रोश जताया। इंदिरा नगर मोड़ पर संगठनों ने राजस्थान सरकार का पुतला दहन करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रोक दिया। नोंकझोंक के बीच संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन देकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के मुताबिक उदयपुर कांड के विरोध में विहिप, बजरंगदल, भाजयुमो, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद समेत कई संगठनों के लगातार हो रहे प्रदर्शनों के बीच पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार को जगन्नाथ रथ यात्रा के साथ ही जुमे की नमाज को लेकर कानपुर में हुई हिंसा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था काफी चुस्त थी। इसीबीच इंदिरानगर मोड़ पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में राजस्थान सरकार का पुतला दहन करने सड़क पर उतरे। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पुतला दहन करने से रोक दिया।  जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह को सौंपा। जिसमें कार्यकर्ताओं ने इस खौफनाक कुकृत्य को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की। हिमांशु बजरंगी, पीयुष शुक्ल,सुधांशु मिश्रा, सौरभ मिश्रा,अरुण माली अंशु शर्मा रहे।

 

Scroll to Top