ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उद्धव को एक और झटका : अपने पाले में ला सकते हैं एकनाथ शिंदे

मुंबई   (मानवीय सोच)  शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका देने की तैयारी में हैं। बड़ी संख्या में शिवसेना के विधायकों को अपने पाले में लाने के बाद, शिंदे ने कम से कम 400 पूर्व पार्षदों और कुछ सांसदों की सूची बनाई है जो उनके साथ जा सकते हैं। खबरों के मुताबिक, एकनाथ शिंदे के नई सरकार में शामिल होने के बाद ये पूर्व पार्षद और सांसद उनके साथ जा सकते हैं।

शिवसेना की असली ताकत है बीएमसी

यह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के लिए एक और बड़ा झटका हो सकता है क्योंकि कुछ ही महीनों में नगर निगम के चुनाव होने हैं। दुनिया की सबसे अमीर महानगरपालिका बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) पर शिवसेना का दबदबा रहा है। ऐसे में अगर शिवसेना के पदाधिकारी शिंदे खेमे में जाते हैं तो फिर पार्टी के लिए BMC चुनाव में मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। बता दें कि BMC के अधिकांश निगमों का कार्यकाल मार्च में ही समाप्त हो गया था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी और बाद में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सर्जरी के चलते चुनावों में देरी हुई। देश की सबसे बड़ी महानगरपालिका बीएमसी को शिवसेना की असली ताकत माना जाता है।

कई सांसद भी छोड़ेंगे उद्धव का साथ?

इस बीच, कल्याण से सांसद और एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत के अलावा कई लोकसभा सांसद भी शिंदे खेमे में शामिल होने के लिए तैयार हैं। यहां तक ​​कि वाशिम की सांसद भावना गवली ने कथित तौर पर उद्धव से कहा है कि उन्हें भाजपा के साथ जाना चाहिए। भावना गवली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से पूछताछ का सामना कर रही हैं। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, शिंदे का समूह अपने साथ मुंबई महानगर क्षेत्र के एक प्रमुख सांसद को लाने की कोशिश कर रहा है। यह वही सांसद हैं जो गुरुवार को एक शादी समारोह में शामिल हुए थे, जबकि उनकी पार्टी संकट का सामना कर रही है। स्पीकर ओम बिड़ला के कर्मचारी के बच्चे की शादी में गए इस सांसद ने कहा कि वह इस मुद्दे पर बाद में टिप्पणी करेंगे।

महाराष्ट्र के एक प्रमुख भाजपा नेता ने कहा, ‘हमें जानकारी है कि 14 से 15 सांसद शिंदे के समूह में शामिल होने जा रहे हैं। उनमें से ज्यादातर पीएम नरेंद्र मोदी के करिश्मे के कारण चुने गए हैं और उन्हें डर है कि वे अगली बार निर्वाचित नहीं होंगे। इसलिए वे शिंदे समूह के साथ आएंगे।” मुंबई में, भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ने की सभी योजनाएं बनाई थीं और पहले से ही शिवसेना के लोगों को शॉर्टलिस्ट कर रही थी। भाजपा नेता ने कहा, “अब हमारे पास एक व्यापक विकल्प होगा।” शिवसेना ने मुंबई में वरिष्ठ नेताओं के अलावा समूह को एक साथ रखने का जिम्मा पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर और सदन की पूर्व नेता विशाखा राउत को सौंपा गया है।

कार्यकाल पूरा होते ही बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के सदन को भंग कर दिया गया है। शिंदे ठाणे शहर के रहने वाले हैं और ठाणे में सदन के मुखिया थे। सदन भंग होने तक ठाणे के मेयर रहे नरेश म्हस्के ने कहा, ‘ठाणे में ज्यादातर पार्षद शिंदे ‘साहेब’ के साथ हैं। अभी हम ठाणे शहर में हैं और उनके साथ जाएंगे। हम उद्धव ठाकरे के साथ नहीं रहना चाहते। उल्हासनगर, कल्याण डोंबिवली, भिवंडी निजामपुर, नवी मुंबई, वसई विरार, पनवेल और पुणे, पिंपरी चिंचवाड़ और नासिक के अन्य नगर निकायों के अधिकांश पार्षद शिंदे ‘साहेब’ के साथ हैं। पालघर, दहानू, तलासरी और ठाणे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी शिंदे साहब के साथ हैं। कुछ दिनों की बात है।”

Scroll to Top