ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उपचुनाव में जीत पर बोले सीएम योगी : 2024 के लिए यूपी की जनता ने दिया स्पष्ट संदेश

लखनऊ  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में मिली जीत को 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए जनता का संदेश बताया है। सीएम योगी ने कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों और पीएम मोदी के लिए लोगों के विश्वास का परिणाम है।

दोनों सीटों पर रिजल्ट घोषित होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस करते हुए सीएम योगी ने बिना नाम लिये अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर भी हमला  बोला। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने दंभी, नकारात्मक सोच रखने वालों और परिवारवादी ताकतों को स्पष्ट संदेश दिया है। जनता अब परिवारवादियों, जातिवादियों और पेशेवर माफियाओं को प्रश्रय देने वाले राजनीतिक दलों को स्वीकार करने वाली नहीं है।
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने नेतृत्व में भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास करते हुए सबके विश्वास को अर्जित किया है। यह जनादेश उसी विश्वास का परिणाम है।

योगी ने कहा कि यह चुनाव पीएम मोदी के विजन को आगे बढ़ाने का अभियान है। 2024 में विजयश्री के लिए यह दूरगामी संदेश भी है। 2024 में यूपी में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी। भाजपा यूपी की 80 में से 80 सीटें जीतेगी। आज के विजय में यह संदेश स्पष्ट रूप से आया है।

सीएम योगी ने कहा कि दोनों चुनौतीपूर्ण लड़ाई को भाजपा ने जीत में बदलकर 2024 के लिए एक दूरगामी संदेश दे दिया है। PM मोदी के नेतृत्व में सरकार की सकारात्मक, सर्वसमावेशी और कल्याणकारी योजनाओं, गांव, गरीब, किसान, महिलाएं और समाज के हर वर्ग के लिए जो काम किए गए हैं वो जनता ने हाथों हाथ लिए हैं। उत्तर प्रदेश के अंदर लोकसभा के दो उपचुनाव में डबल इंजन की भाजपा सरकार ने डबल जीत प्राप्त की है। आदरणीय प्रधानमंत्री का यशस्वी नेतृत्व, प्रदेश भाजपा का नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का साथ लगातार डबल इंजन की भाजपा सरकार को प्राप्त हुआ है।

इससे पहले योगी ने ट्वीट करके कहा कि रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में मिली विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर है।

लगातार दो ट्वीट करते हुए सीएम योगी ने लिखा यह विजय भाजपा के यशस्वी नेतृत्व और समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा स्थापित सुशासन का सुफल है। रामपुर की जनता का हृदय की गहराइयों से आभार!

Scroll to Top