ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य बोले- बेटियों ने देश-विदेश में फहराया तिरंगा

लखनऊ : (मानवीय सोच)  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब भी मौका मिला, देश-विदेश में बेटियों ने तिरंगा लहराने का काम किया है। बालिका ओलंपिक के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आपका उत्साह देखकर तय है कि आने वाले दिनों में देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया-जीतो इंडिया का नारा दिया है। हर लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिले, जिन्होंने कभी प्रशिक्षण तक हासिल नहीं किया था। 

सामाजिक सरोकारों में हमेशा आगे

उन्होंने इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक सरोकारों को निभाने में अमर उजाला समूह हमेशा आगे रहा है। मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, ब्लड डोनेशन कैंप, अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति जैसे समाज को दिशा दिखाने वाले सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों के जरिए इस समूह ने अपनी अलग छाप छोड़ी है। ये आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

 

Scroll to Top