ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- समाज के पीड़ितों की आवाज होता है वकील

लखनऊ  (मानवीय सोच) उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि वकील समाज के सभी पीड़ितों की आवाज होता है। वह लोगों को न्याय दिलाने का काम करता है। उसका समाज में एक अलग ही स्थान होता है। वाे लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू कैंपस स्थित लॉ फैकल्टी में इंटर कोलिजियेट मूट कोर्ट प्रतियोगिता के उद्घाटन के बाद छात्रों को संबोधित कर रहे थे।

लॉ के ही पूर्व छात्र रहे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने दिनों को याद करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम का कोई तोड़ नहीं है। सफलता पाने के लिए कोई शाॅर्ट कट नहीं होता है। आप जितनी ज्यादा से ज्यादा विधि की किताबें पढ़ेंगे, कानून की जानकारी लेंगे, उतने ही सफल होंगे।

उन्होंने कहा कि विधि छात्रों के लिए मूट कोर्ट बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कोर्ट में बहस कैसे की जाती है, इसकी जानकारी देता है। उन्होंने छात्रों को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने और किसी को पीड़ा न पहुंचाने, ईगो न पालने का भी सुझाव दिया। इससे पहले उनका स्वागत डीन लॉ प्रो. सीपी सिंह व प्रो. विनीता काचर ने किया। इस अवसर पर बार काउंसिल के को चेयरमैन व लॉ के पूर्व छात्र प्रशांत सिंह अटल भी उपस्थित थे।

Scroll to Top