लखनऊ : (मानवीय सोच) यूपी एटीएस (UP ATS) ने बांग्लादेश के रहने वाले इब्राहिम खान और तान्या मंडल को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है. दोनों पर बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी दस्तावेज से भारतीय नागरिकता दिलाने और मानव तस्करी के सिंडिकेट में शामिल होने का आरोप है
बीते महीने पकड़े गए मानव तस्करी से जुड़े तीन आरोपियों आदिलुर रहमान अशरफी, अबू हुरैरा और शेख नजीबुल हक से पूछताछ में तान्या और इब्राहिम का नाम सामने आया था. तभी से एटीएस ने उनके पीछे लग गई थी बताया जा रहा है कि बीते 11 अक्टूबर को पकड़े गए आदिलुर रहमान ने सिंडिकेट के जरिए तान्या मंडल को भारत-बांग्लादेश बॉर्डर क्रॉस कराया था पकड़ी गई तान्या मंडल को फर्जी दस्तावेज के सहारे बांग्लादेश बॉर्डर पार कराने के बाद 25 हजार रुपये में इब्राहिम खान को बेच दिया गया था
