ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# एचपीसीएल के महाप्रबंधक अनुराग श्रीवास्तव पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस

लखनऊ : (मानवीय सोच) हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक, नार्थ सेंट्रल जोन (ऑपरेशंस एंड ड्रिस्ट्रीब्यूशन) अनुराग श्रीवास्तव के खिलाफ सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया है। अनुराग श्रीवास्तव पर अप्रैल 2013 से अप्रैल 2017 की अवधि के दौरान लखनऊ में चीफ रीजनल मैनेजर के पद पर तैनात रहने के दौरान बेशुमार संपत्तियां अर्जित करने की शिकायत हुयी थी।

इस शिकायत की जांच एचपीसीएल, मुंबई के चीफ विजिलेंस ऑफिसर एके तिवारी ने की थी, जिसमें आरोप सही पाये गये थे। जिसके बाद सीबीआई से अनुराग श्रीवास्तव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज करने की सिफारिश की गयी थी। विजिलेंस जांच में सामने आया था कि अनुराग श्रीवास्तव और उनके परिजनों के नाम पर 1,22,43,788 रुपये की चल-अचल संपत्तियां हैं, जो कि उनकी आय के समस्त वैध स्रोतों से 92.38 फीसद अधिक है। तत्पश्चात अनुराग श्रीवास्तव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज करने की सीबीआई से सिफारिश कर दी गयी।

Scroll to Top