ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# एटीएस ने तीन अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार

लखनऊ : (मानवीय सोच) मानव तस्करी सिंडीकेट में शामिल तीन बांग्लादेशी नागरिकों को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है। एटीएस ने खुलासा किया है कि इस सिंडीकेट को विदेश से 20 करोड़ रुपये की फंडिंग हुई थी, जिसमें से 1.50 करोड़ रुपये गिरफ्तार हुए तीनों बांग्लादेशी नागरिकों के खाते में भेजे गये थे। इस रकम का इस्तेमाल बांग्लादेशी नागरिकों को सीमा पार कराकर भारत लाने और उनकी भारतीय नागरिकता के कूटरचित दस्तावेज बनाने में किया गया।

एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल ने बताया कि एटीएस की वाराणसी यूनिट को सूचना मिली थी कि इस सिंडीकेट का एक सदस्य आदिल मोहम्मद असरफी उर्फ आदिल उर रहमान पश्चिम बंगाल से दिल्ली या सहारनपुर जाने की फिराक में है। एटीएस की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे वाराणसी में दबोच लिया। उसके पास से कूटरचित आधार कार्ड और पासपोर्ट बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि ये दस्तावेज उसे पश्चिम बंगाल निवासी शेख नजीबुल हक और अबु हुरायरा गाजी की मदद से मिले थे। दोनों वर्तमान में सहारनपुर में निवास कर रहे हैं। इस पर एटीएस ने सहारनपुर से उन दोनों को भी हिरासत में ले लिया।

Scroll to Top