ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एनआईए ने म्यांमार से आए दो संदिग्ध हिरासत में लिए

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और पुलिस की संयुक्त टीम ने देवबंद के दारुल उलूम क्षेत्र में छापा मारकर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। टीम दोनों से पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि ये संदिग्ध म्यांमार (बर्मा) के रहने वाले हैं। देश विरोधी गतिविधियों में इनके शामिल होने का शक है। एनआईए और पुलिस की टीम बृहस्पतिवार को दारुल उलूम क्षेत्र के मोहल्ला अब्दुलहक (टपरी) पहुंची। टीम ने यहां से दो संदिग्ध विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है,

जो किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे और एक मदरसे में तालीम हासिल कर रहे थे। इनके देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का शक है। टीम उनकी पहचान और नागरिकता की पुष्टि के लिए जांच कर रही है।बताया गया कि कार्रवाई के दौरान टीम ने संदिग्धों के ठिकानों से कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। एनआईए ने एक स्थानीय युवक से भी पूछताछ की है। जानकारी मिली है कि उक्त युवक ने अपनी आईडी से संदिग्ध को सिम कार्ड दिलाया था। हालांकि अभी एनआईए की टीम या स्थानीय अधिकारियों ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

Scroll to Top