ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एनएसओ का अनुमान वर्ष 2021-22 में जीडीपी वृद्धि 9.2 प्रतिशत रहेगी

नयी दिल्ली (मानविया सोच): राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी पहले अग्रिम अनुमान के अनुसार भारत के सकल घरेलू उत्पादन (जीडीपी) में चालू वित्त वर्ष 2021-22 में 9.2 प्रतिशत की वृद्धि होगी। पिछले वित्त वर्ष में कोरोना के चलते जीडीपी 7.3 प्रतिशत संकुचन हुआ था। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इस बार वृद्धि 9.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।

एनएसओ की एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक वर्ष 2021-22 में वास्तविक या स्थिर कीमत (2011-12 के कीमत स्तर) पर 147.54 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जबकि अनंतिम अनुमान के अनुसार 2020-21 का जीडीपी 135.13 लाख करोड़ रुपये था जो 31 मई 2021 को जारी किया गया था। बयान के मुताबिक इस तरह पिछले वित्त वर्ष में 7.3 प्रतिशत संकुचन की तुलना में चालू वित्त वर्ष में जीडीपी में 9.2 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

एनएसओ के अग्रिम अनुमान के अनुसार वर्तमान कीमत पर 2021-22 का जीडीपी 232.15 लाख करोड़ रुपये रहेगा। 2020-21 में वर्तमान कीमत पर जीडीपी सालाना आधार पर घट कर 197.46 लाख करोड़ रुपये रह गया था।
वर्तमान कीमतों पर वर्ष 2021-22 की जीडीपी वृद्धि दर 17.6 प्रतिशत रहेगी।

सीएसओ के अनुसार चालू कीमत पर देश का सकल मूल्य वर्ष जीएवी 210.37 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जो 2020-21 में 179.15 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह जीएवी में वृद्धि 17.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
जीडीपी में सब्सिडी को जोड़ने और करों को घटाने से जीवीए प्राप्त होता है। चालू वित्त वर्ष के जीडीपी का दूसरा अग्रिम अनुमान 28 फरवरी को जारी किया जाएगा।

Scroll to Top