ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एनटीपीसी दादरी के डीजीएम की संदिग्ध हालात में मौत

दादरी (मानवीय सोच)  नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) दादरी के डीजीएम की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आशंका है कि उन्होंने कूलिंग टावर में कूदकर जान दी है। वह काफी दिनों से तनाव में थे। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बनारस के रामपुर निवासी सतीश कुमार एनटीपीसी दादरी में कोयला विभाग में डीजीएम के पद पर कार्यरत थे। वह दो बेटियों व पत्नी के साथ एनटीपीसी की टाउनशिप में रह रहे थे। बड़ी बेटी 13 साल और छोटी बेटी 10 साल की है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह कार से प्लांट में ड्यूटी के लिए निकले थे। इसके बाद वे ऑफिस नहीं पहुंचे। ऑफिस नहीं पहुंचने पर विभाग ने जानकारी जुटानी शुरू की। इसके बाद जानकारी हुई कि उनकी कार प्लांट के जंगल वाले भाग में सड़क किनारे खड़ी मिली है। दोपहर से सीआरपीएफ और पुलिस की टीम ने तलाशी अभियान चला रखा है। देर रात डीजीएम का शव कूलिंग टावर में मिला।

कार में रखा था सामान

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने ऑफिस से दूर जाकर अपनी कार को खड़ा किया। मोबाइल चालू हालत में कार में छोड़ गए। इसके बाद वह कूलिंग टावर की तरफ से गए। वहां भरे पानी में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका है। जो सामान घर से लेकर चले चले थे, वह कार में मौजूद था।

तनाव में थे

जानकारी मिली है कि पिछले कई महीनों से सतीश कुमार तनाव में चल रहे थे। पड़ोस में रहने वाले कई दोस्तों से तनाव के कारण आत्महत्या करने की बात भी कह चुके थे। यह भी जानकारी सामने आई है कि उनके ऊपर काम का दबाव अधिक था। इसके चलते वह तनाव में थे। घर पर सोते समय वह उठ जाते थे।

Scroll to Top