ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एमजी मोटर ने लखनऊ में पहले कॉर्पोरेट ईवी चार्जर का किया उद्घाटन

लखनऊ  (मानवीय सोच)   द सेन्ट्रम होटल में पहले दो कॉर्पोरेट चार्जर्स इंस्टॉल किए और उनका उद्घाटन किया। मोटर-वाहन निर्माता कंपनी ने लखनऊ में ज्यादा संख्या में चार्जिंग स्टेशन इंस्टॉल करने की योजना बनाई है, और यह कदम उसी योजना का हिस्सा है।
MG चार्ज पहल के तहत, मोटर-वाहन निर्माता कंपनी द्वारा 1000 दिनों में देशभर के रिहायशी इलाकों और कॉर्पोरेट कंपनियों में 1000 AC फास्ट चार्जर इंस्टॉल किए जाएंगे। दया शंकर सिंह, परिवहन राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार, और रजनीश अग्रवाल, डीलर प्रिंसिपल, MG लखनऊ, ने इन चार्जर्स का उद्घाटन किया।

Daya Shankar Singh, Minister of State for Transport, Independent Charge inaugurates MG Motor first corporate EV charger in Lucknow
कंपनी की ओर से SMART (स्मार्ट) चार्जर्स इंस्टॉल किए गए हैं, जो टाइप 2 चार्जर हैं और सिम-इनेबल्ड होने के साथ-साथ शेयर करने योग्य चार्जर मैनेजमेंट सिस्टम से संचालित होते हैं। ये कनेक्टेड AC चार्जिंग स्टेशन 24×7 खुले रहेंगे तथा इन सोसाइटी के निवासियों और यहां आनेवालों की EV चार्जिंग से जुड़ी जरूरतों को पूरा करेंगे।
MG अपने सभी भागीदारों और दूसरे RWA के साथ मिलकर आने वाले दिनों में कम्युनिटी चार्जर इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाना जारी रखेगा। ब्रांड बेहतर तालमेल के साथ इन चार्जर्स को इंस्टॉल करने की प्रक्रिया में शुरू से आखिर तक मार्गदर्शन और मदद करेगा, जिससे चुनिंदा रेजिडेंशियल सोसायटी और कॉर्पोरेट्स के लिए लागत में बचत होगी। कंपनी की इस मुहिम से अलग-अलग रेजिडेंशियल सोसायटी को भविष्य के लिए तैयार करने, और लोगों को पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित करने में मदद मिलेगी।

MG ZS EV
MG ग्रीन मोबिलिटी के साथ-साथ भारत में EV इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए बड़ी समझदारी से कदम उठा रहा है। MG सिक्स तरह से चार्जिंग की सुविधा वाला इको-सिस्टम मुहैया कराता है, जिसमें एक ऑनबोर्ड प्लग-एंड-चार्ज केबल, एसी फास्ट-चार्जर (इसे ग्राहक के घर/ ऑफिस में इंस्टॉल किया जाता है), MG डीलरशिप पर DC सुपरफास्ट चार्जर, सार्वजनिक चार्जिंग नेटवर्क, RSA (रोडसाइड असिस्टेंस) की मदद से चलते-फिरते चार्जिंग की सुविधा, तथा कम्युनिटी चार्जर शामिल हैं।
MG ने हाल ही में जिओ-बीपी और BPCL के साथ साझेदारी की है, ताकि सभी राजमार्गों और शहरों में EV चार्जर इंस्टॉल करने के साथ-साथ इस तरह की सुविधाओं को बढ़ाकर शहर के भीतर आवाजाही के लिए ईवी को अपनाने की रफ्तार बढ़ाई जा सके।
Scroll to Top