ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# एमपी के बाद आगरा में पेशाब कांड : दबंग ने पहले किया पेशाब…फिर पकड़वाए पैर

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच)  आगरा में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां बीच सड़क पर घायल युवक पर दबंग ने पेशाब किया। इसके बाद आरोपी ने उससे पैर पकड़वाए। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।

मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के हाईवे का है। यहां दबंग आदित्य अपने साथी के साथ हाईवे से निकल रहा था। इसी समय रास्ते में एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसे देखकर ये दोनों रुके। उसकी मदद करने की बजाय आदित्य ने उसके मुंह पर पेशाब किया। उसके साथी ने इसका वीडियो बनाया।  

इतना ही नहीं बाद में आरोपियों ने उससे पैर भी पकड़वाए। सोमवार को वीडियो सामने आया तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह वीडियो तीन-चार माह पुराना बताया जा रहा है। बताया गया कि दबंग आरोपी आदित्य पहले भी रंगबाजी करने के मामले में जेल जा चुका है। उसने सिकंदरा में होटल में तोड़फोड़ की थी। 
Scroll to Top