ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एलडीए ठेकेदार का 80 लाख रुपये का भुगतान रुकवाया

लखनऊ  (मानवीय सोच)  पारिजात अपार्टमेंट में चल रहे 5.50 करोड़ रुपये की लागत से आंतरिक कार्य पर सवाल उठे तो एलडीए ने ठेकेदार के 80 लाख रुपये के भुगतान को रुकवा दिया है। इस मामले की शिकायत पारिजात वेलफेयर सोसाइटी के सचिव समर विजय सिंह ने 15 जुलाई को एलडीए सचिव पवन कुमार गंगवार से लिखित रूप से की थी।

उन्होंने एमके बिल्डर्स के विनोद सिंह के द्वारा पारिजात अपार्टमेंट में कराए गए कार्य का भौतिक सत्यापन कराने की आवाज उठाई है। उनका आरोप कि पारिजात अपार्टमेंट कई ठेकेदारों के द्वारा कार्य कराए जा  रहे हैं। मगर, ठेकेदारों के द्वारा काम कम और भुगतान अधिक लिया जा रहा है।

ऐसे में एमके बिल्डर्स के ठेकेदार विनोद सिंह को 80 लाख रुपये का भुगतान करने से पहले पारिजात अपार्टमेंट उनके द्वारा कराए गये कार्य का पहले भौतिक सत्यापन कराएगा। इसके कारण ठेकेदार विनोद सिंह का भुगतान रोक दिया गया है।

समर विजय सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर 2021 में एलडीए के द्वारा 5.50 करोड़ रुपये से आवंटियों के फ्लैट में आंतरिक कार्य कराए जाने का ठेका उठा था। इस कार्य को तीन ठेकेदारों के द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एलडीए की मोटी रकम ठेकेदारों को भुगतान होने के बाद भी आंतरिक कार्य नहीं दिख रहा है। ऐसे में जो कार्य हुआ ही नहीं तो उसका एलडीए कैसे भुगतान कर सकता है।

अधिशासी अभियंता ने किया निरीक्षण
जोन एक अधिशासी अभियंता अवनींद्र सिंह ने बीते बृहस्पतिवार को पारिजात अपार्टमेंट का निरीक्षण किया। दरअसल सोसाइटी के द्वारा लगातार आवंटियों की समस्याओं के बारे में एलडीए अफसरों से शिकायत की जा रही है। इन समस्याओं के निराकरण के नाम पर मोटी रकम के टेंडर हो रहे पर आंतरिक कार्य की प्रगति नहीं दिख रही है।

Scroll to Top