ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एलडीए भूखंड की फाइल गायब

अलीगंज योजना स्थित एक भूखंड की फाइल उप सचिव–एम कार्यालय से गायब हो गई। फाइल के गायब होने के कारण राज्य उपभोक्ता आयोग में प्राधिकरण अपना पक्ष नहीं रख पा रहा है। विभागीय जांच के बाद एलडीए के अवर वर्ग सहायक संपत्ति अनुभाग अधिकारी संजय गुप्ता ने उप सचिव-एम के खिलाफ गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर गोमती नगर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक, अनुभाग अधिकारी संजय ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि अलीगंज योजना सेक्टर सीएस में भूखंड संख्या सी-17 संबंधी मूल पत्रावलियां प्राधिकरण के रिकार्ड में उपलब्ध नहीं हैं। इस कारण राज्य उपभोक्ता आयोग लखनऊ में लंबित याचिका के संबंध में प्राधिकरण अपना पक्ष नहीं प्रस्तुत कर पा रहा है।

भूखंड से संबंधित पत्रावलियां प्राधिकरण के अपर सचिव के कैंप कार्यालय को अनुभाग द्वारा प्रेषित की गई थी। इसके बाद अपर सचिव के यहां से 3 जून 2023 को विशेष कार्याधिकारी-आर को प्रकरण से संबंधित कार्रवाई के लिए आदेशित किया गया था। पत्रावलियां उप सचिव-एम प्राधिकरण कार्यालय को 22 जून को दी गई थी। इसके बाद से पत्रावलियां संबंधित अनुभाग से गायब हैं।

काफी तलाश करने के बाद भी पत्रावलियां नहीं मिल पाई हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच जारी है, जो भी साक्ष्य मिलेंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उप सचिव-एम कार्यालय से भूखंड की पत्रावलियां गायब कर किसी को लाभ पहुंचाने की साजिश रची गई है। इस पर तत्काल कार्रवाई विभाग की ओर से न करके अब डेढ़ वर्ष बाद उप सचिव-एम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि विभागीय अधिकारी भी पहले मामले में लीपापोती में लगे रहे।

Scroll to Top