प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को नई दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर भारत के पेरिस पैरालंपिक दल से एक मुलाकात करेंगे। इस दौरान मोदी उनसे बातचीत करेंगे और पैरालंपिक के अनुभवों के बारे में भी चर्चा करेंगे। भारत ने पेरिस पैरालंपिक में 29 मेडल जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन भी किया है। जानकारी दें कि मोदी ने ब्रुनेई में अपने आधिकारिक कार्यक्रम समाप्त करने के बाद समय निकालकर भारत के पैरालंपिक चैंपियन को फोन करके बधाई दी थी। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने बीते रविवार को कहा था कि भारत इस बात से बेहद खुश है कि उसके ‘‘असाधारण” ‘पैरा-एथलीट’ ने ‘पैरालंपिक’ खेलों में 29 पदक जीते हैं जो इन खेलों में देश के शामिल होने के बाद से उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
