ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ओपी राजभर का वार, बोले-सरकार को अदालत में लगा देना चाहिए ताला

बलिया  (मानवीय सोच) समाजवादी पार्टी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को योगी आदित्यनाथ पर बुलडोजर की आड़ में द्वेषपूर्ण व असंवैधानिक कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार को यूपी में न्यायालयों पर ताला लगा देना चाहिए। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजभर ने बृहस्पतिवार को जिले के रसड़ा में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, योगी सरकार संविधान के विपरीत कार्य कर रही है। बुलडोजर की आड़ में द्वेषपूर्ण और असंवैधानिक कार्रवाई की जा रही है। योगी सरकार को उत्तर प्रदेश में न्यायालयों में ताला लगा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा की पूर्व नेता नुपुर शर्मा के विवादित बयान के कारण देश में असामान्य परिस्थिति उत्पन्न हो गई है और खाड़ी देशों में रह रहे तकरीबन 90 लाख भारतीयों के समक्ष देश वापसी की नौबत आ गई है। राजभर ने कहा कि मोदी सरकार को नुपुर शर्मा को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। भाजपा का इस मसले पर कोई ध्यान नही है। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पूछे जाने पर भाजपा उम्मीदवार का समर्थन करने से इंकार किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनका दल विपक्ष के उम्मीदवार का समर्थन करेगा। राजभर ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा की दो सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा उम्मीदवारों की जीत का दावा किया है।
Scroll to Top