ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ओमप्रकाश राजभर बोले- सपा के साथ निभा रहे गठबंधन धर्म

मऊ   (मानवीय सोच)  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को मऊ के हिंदी भवन में हुई। बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में उनकी पार्टी किसे वोट देगी यह 12 जुलाई के बाद तय होगा।

उन्होंने कहा कि हम समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन धर्म निभा रहे हैं। अगर अखिलेश यादव उन्हें गठबंधन से बाहर निकालना चाहते हैं तो निकाल सकते हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर सुभासपा प्रमुख ने कहा कि वह जो कर रहे हैं, उनकी सोच है।

बिना नाम लिए साधा अखिलेश यादव पर निशाना

ओमप्रकाश राजभर ने आगे कहा कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर गठबंधन की मीटिंग में उनकी पार्टी को नहीं बुलाया गया। उन्होंने बताया कि आज पार्टी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों की समीक्षा की गई। एक सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आजमगढ़ में गठबंधन के कमांडर के घर से निकलने की वजह से वह उपचुनाव में हार गए।

अगर पार्टी का मुखिया ही चुनाव प्रचार करने नहीं जाएगा तो वहां पार्टी की हार तय है। उन्होंने यह भी कहा कि सपा के प्रत्याशी के लिए सुभासपा का हर एक कार्यकर्ता आजमगढ़ में कई दिनों तक डटा रहा।  इसके साथ ही सुभासपा प्रमुख ने कहा कि यूपी में हम बसपा-कांग्रेस से बड़ी पार्टी बन गए हैं। आज धरातल पर भाजपा के बाद अगर किसी पार्टी की चर्चा है तो वह सुभासपा है।

उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को प्रदेश कार्यालय पर प्रेस वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आगे की रणनीति की घोषणा भी करेंगे। बैठक में हम तय करेंगे कि सुभासपा के छह विधायक किसे वोट करेंगे।  बता दें कि गुरुवार को लखनऊ में राष्ट्रपति के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के साथ सपा, रालोद और कांग्रेस की बैठक हुई थी। इसमें सुभासपा को नहीं बुलाने पर राजभर ने नाराजगी जताई थी। यहां तक कहा था कि लगता है अखिलेश को उनकी जरूरत नहीं है।
Scroll to Top