ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ओलंपिक विजेता का भव्य स्वागत : विजेता का राजधानी में ‘राजकुमार’ सा सम्मान

ओलंपियन राजकुमार साई सेंटर पहुंचे, उनसे मिलने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। खिलाड़ियों के साथ ही उनके प्रशिक्षक भी अपने उस खिलाड़ी को गले से लगाने को बेताब दिखे, जिसने खेलों के महाकुंभ ओलंपिक में पदक जीत कर इतिहास रच दिया। सभी से मिलते हुए जब राजकुमार अपने प्रशिक्षकों के पास पहुंचे तो उनकी आंखे भी मारे खुशी के नम हो गई। अत्यधिक भावुक होने के कारण प्रशिक्षकों की आवाज भी नहीं निकल रही थी। जैसे ही राजकुमार उनके पास पहुंचे, बोले शाबाश, कह कर गले से लगा लिया। यह नजारा देखने को मिला साई सेंटर में। पेरिस ओलंपिक में हॉकी में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य राजकुमार स्वागत साई सेंटर में ढोल नगाड़ों के साथ किया गया।

सम्मान समारोह में राजकुमार ने बताया कि आज अपनी मां की बदौलत यहां तक सफर तय कर सका हूं। तकरीबन 12 साल पहले पिता के निधन के बाद पूरी तरह टूट गया था, लेकिन मां ने कहा कि सिर्फ हॉकी पर ध्यान लगाओ। राजकुमार ने बताया कि वर्ष 2012 में आयोजित एक हॉकी प्रतियोगिता में करमपुर की टीम से खेलने मैं लखनऊ आया, जहां रजा सर ने मुझे साई सेंटर से अभ्यास करने को कहा। वहीं से मेरे कॅरियर को दिशा मिली। राजकुमार ने बताया कि मेरे दोनों भाई हॉकी के खिलाड़ी हैं।

पुरानी यादों के बारे में उन्होंने बताया कि लखनऊ साई से बहुत पुराना रिश्ता है। राशिद सर, रजा सर, नीलम मैम ने शुरुआत में मुझे आगे बढ़ने को प्रोत्साहित किया। राजकुमार ने बताया कि सफलता के इस सफर में यूपी हॉकी के सचिव और हमारे चीफ सलेक्टर डॉ. आरपी सिंह और प्रशिक्षक कम बड़े भाई रजनीश मिश्रा की विशेष भूमिका रही। साई के निदेशक आत्मप्रकाश ने कहा कि राजकुमार की सफलता यहां प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को दमदार प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। साई की नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) के खिलाड़ी आगे भी ओलंपिक में चमक बिखेरते दिखाई देंगे।

Scroll to Top